देश के उत्तरी और पूर्वी इलाकों सहित कई भागों में रविवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। भूकंप का ‌केंद्र गंगटोक से 64 किलोमीटर दूर भारत-नेपाल सीमा के पास था। भूकंप जमीन के अंदर 10 किलोमीटर नीचे था।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक रविवार शाम करीब 6.10 बजे भारत के पूर्वी, उत्तरी और अन्य हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र सिक्किम में था। भूकंप के झटके दिल्ली, एनसीआर के अलावा कोलकाता, लखनऊ, जयपुर, पटना और गुवाहाटी में महसूस किए गए।
समाचार समाप्त
.....
166